Loading Now

updates

साथी महिला की हत्या कर आरोपी हुआ फरार

21BKN PH-1

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में वार्ड 5 के नत्थूसर बास इलाके के निवासी गोपाल सोनी ने बुधवार की आधीरात को अपने साथ रह रही महिला सरोज सोनी (37) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।

आरोपी सोनी हत्या करने के सरोज के खून से लथपथ पड़े शरीर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। आरोपी गोपाल की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी है लेकिन उसका पता नहीं चला है।

पुलिस ने सरोज के पीहर वालों को सूचना देकर शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इससे पहले इस सनसनी खेज मामले की जानकारी गुरुवार को घर में रह रहे बच्चों के रोने से पड़ौसियों से होती हुई पुलिस तक पहुंची। नयाशहर थानाधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आए पड़ोसियों ने घर के अंदर खून से सनी महिला की लाश देखी तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

थानाधिकारी ने बताया कि गोपाल सोनी ने मृतका सरोज सोनी के साथ पिछले सात साल से रह रहा था। आरोपी सोनी के अपनी पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं। जबकि मृतक सरोज सोनी के अपने  पहले पति से एक बच्चा है।  पुलिस के अनुसार मृतका मूल रूप से सरदारशहर के गांव आडसर की निवासी है।

आरोपी गोपाल को अपने साथ रहने वाली मृतका सरोज के चरित्र पर संदेह था, इसके चलते वह पहले भी कई बार मृतका की पिटाई कर चुका था। पता चला है कि पिछले दिनों मृतका सरोज 10 दिन के लिए घर से गायब भी रही थी।

पुलिस के अनुसार बुधवार की आधी रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोपी गोपाल इस दौरान कुछ अधिक ही तैश में आ गया और उसने धारदार हथियार से सरोज के सिर में वार कर उसे ढेर कर दिया।

धार दार हथियार के वार से मृतका सरोज के सिर से खून का फव्वारा फूट पड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी गोपाल सोनी के खिलाफ पहले से हत्या का मुकदमा चल रहा है।

Share this content:

You May Have Missed