Samachar Seva

Mission Patrkarita

नाल एयरपोर्ट पर किया सांसद डॉ. सतीश पूनिया का स्वागत

MP Dr. Satish Poonia welcomed at Nal Airport.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (samacharseva.in)। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के बीकानेर आगमन पर नाल एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका पारंपरिक राजस्थानी साफा पहनाकर, पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्‍वागत किया।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेता श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, कुम्भनाथ सिद्ध, विजय आचार्य, जालम सिंह भाटी, अखिलेश प्रताप सिंह, दिलीप राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, श्याम सिंह हांडला, महावीर चारण, मोहन सुराणा, भूपेंद्र शर्मा, अशोक प्रजापत, श्याम चौधरी, नरेश नायक, प्रकाश मेघवाल उपस्थित रहे।

सांसद डॉ. पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव के कारण निरंतर मजबूत हो रही है।