Loading Now

updates

लड़की को काली, मोटी बताकर किया शादी से इंकार, दहेज में मांगे थे 50 लाख रुपये

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जयनारयण व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने एक लड़की को काली व मोटी बताकर शादी से इंकार करने पर संभावित दूल्‍हे सहित देवेश छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने शादी के लिये 50 लाख रुपये का दहेज भी मांगा था। पुलिस ने इस मामले में बीकानेर में सुनारों का मोहल्‍ला निवासी देवेश सिंह दाधीच, अजीत उर्फ करण सिंह दाधीच, मीना शर्मा, श्रीडूंगरगढ़ मूल के दिल्‍ली निवासी संजय आसोपा, बीकानेर में भीनासर निवासी हेमंत शेखानी तथा लीजा शेखानी को नामजद किया है।

Marriage-called-off-after-the-girl-was-described-as-dark-skinned-and-overweight-₹50-lakh-had-been-demanded-as-dowry-1-300x171 लड़की को काली, मोटी बताकर किया शादी से इंकार, दहेज में मांगे थे 50 लाख रुपये

परिवादी वल्‍लभ गार्डन निवासी परिवादी ने आरोप लगाया है कि सगाई के बाद वर पक्ष ने 50 लाख रुपये की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर लड़की को काली व मोटी बताकर शादी करने से इनकार कर दिया। परिवादी जोशी का आरोप है कि रुपये देने में असमर्थता जताने पर आरोपी पक्ष ने पहले शादी टालने की बात कही और बाद में विवाह से साफ इनकार कर दिया। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवाह की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। शादी के कार्ड छप चुके थे तथा विभिन्न बुकिंग भी कराई जा चुकी थीं।

रंग-रूप को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं

इसके बावजूद आरोपी पक्ष ने युवती को अपमानित करते हुए उसके रंग-रूप को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और विवाह से पीछे हट गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। एसआई लक्ष्‍मण सुथार को जांच सौंपी गई है।

 

Share this content:

You May Have Missed