Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर के 1726 युवाओं को मिले सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

1,726 youths from Bikaner received appointment letters for government jobs.

एमजीएसयू में हुआ प्रधानमंत्री के मुख्य आतिथ्य में पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्‍ट

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) सभागार में किया गया। समारोह में बीकानेर (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास मौजूद रहे।

एमजीएसयू में हुए समारोह में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर निशान्त जैन, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिले के 1726 नव नियुक्त युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति के नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र पाने वालों में माध्यमिक शिक्षा के 50 व्याख्याता, 63 वरिष्ठ अध्यापक, पंचायत राज के 28 ग्राम विकास अधिकारी, 1490 सहायक कर्मचारी,

44 टेक्नीशियन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 4 छात्रावास अधीक्षक, सहकारिता विभाग के 6 निरीक्षक ग्रेड-द्वितीय, कृषि विभाग के 2 कनिष्ठ अभियंता और 2 कृषि अधिकारी, कॉलेज शिक्षा के 3 एसिसटेंट प्रोफेसर, पुलिस विभाग के 8 कांस्टेबल, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के 4 प्रोग्रामर शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित और ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

एमजीएसयू का परीक्षा भवन अब कहलाएगा ‘गुरु जम्भेश्वर भवन

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में परीक्षा भवन का नामकरण ‘गुरु जम्भेश्वर भवन किया गया है। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. मनोज दीक्षित ने शनिवार को हुए आयोजन में गुरु जम्भेश्वरजी के चित्र, उनके संक्षिप्त जीवन परिचय तथा 29 नियमों की पट्टिका का अनावरण किया। कार्यक्रम में कुलगुरु प्रो. दीक्षित ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में अमृतादेवी बिश्नोई उद्यान की स्थापना की गई है।

समारोह में जाम्भाणी साहित्य अकादमी के महासचिव विनोद जम्भदास, अकादमी के कोषाध्यक्ष डॉ. बी.एल. बिश्नोई, राजस्थानी मोट्यार परिषद के रामावतार शर्मा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर जाम्भाणी साहित्य अकादमी की ओर से कुलगुरु प्रो. मनोज दीक्षित का साफा पहनाकर एवं लोई ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भगवानाराम बिश्नोई, डॉ. बी.एल. बिश्नोई, डॉ. एल.सी. बिश्नोई, डॉ. रामेश्वरलाल बिश्नोई, मोखराम धारणियां, शिवराज खीचड़, हरिश्चंद्र लेघा, हरिराम खीचड़, दूलीचंद गोदारा,   देवदत्त, सुभाष खीचड़, सुखराम भाम्भू, राजेश चौधरी, प्रशांत जैन, सुनील बिश्नोई, हरिराम गोदारा, मोहित बिश्नोई, योगेंद्र सिंह, नखतूचंद आदि उपस्थित रहे।

नरपतराम को प्रदान की पीएचडी की उपाधि 

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर ने शोधार्थी नरपतराम को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। नरपत राम का शोध विषय “हिंदी का जीवनी लेखन (सन 2000 के बाद साहित्यकारों पर केंद्रित जीवनी लेखन का विश्लेषण)” रहा।

यह शोधकार्य राजकीय डूंगर महाविद्यालय की हिंदी विभाग से सम्बद्ध प्रोफेसर ब्रजरतन जोशी के निर्देशन में पूर्ण किया गया। शोध में वर्ष 2000 के बाद साहित्यकारों पर केंद्रित हिंदी जीवनी लेखन की प्रवृत्तियों, स्वरूप, विकास तथा आलोचनात्मक विश्लेषण का अध्ययन किया गया है।