Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर की तेजस्वी ने उदयपुर में जीते तैराकी के तीन पदक

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  बीकानेर की तैराक तेजस्वी पालीवाल ने उदयपुर में आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में दो स्‍वर्ण सहित तीन पदक जीते हैं।

जिला तैराकी संघ बीकानेर के सचिव शशांक शेखर जोशी ने बताया कि तेजस्वी ने प्रतियोगिता की 400 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक, 100 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक तथा 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

इस उपलब्धि पर जिला तैराकी संघ बीकानेर के अध्यक्ष हीरालाल हर्ष, तेजस्वी के कोच नवीन सेवग एवं वरिष्ठ कोच गिरिराज जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।