Samachar Seva

Mission Patrkarita

नयाशहर पुलिस ने तीन गुमशुदा लोगों को खोजकर परिजनों को सौंपा

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। नयाशहर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में लापता हुए दो किशोरियों और एक किशोर को त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। नयाशहर थानाधिकारी निरीक्षक कविता पुनिया ने बताया कि एक स्कूली छात्रा के अचानक लापता होने की सूचना मिलने पर तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसे सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।

दूसरे मामले में 9 जुलाई 2026 की रात घर से चली गई एक किशोरी की तलाश के दौरान पुलिस ने तकनीकी व सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर उसे तारानगर (चूरू) से दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया।वहीं, 6 जुलाई 2026 से घर से लापता एक किशोर की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) का विश्लेषण कर उसे जयपुर से सुरक्षित दस्तयाब कर परिवार को सौंप दिया।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी कविता पुनिया, उपनिरीक्षक अजय कुमार,  उपनिरीक्षक सुनीता यादव, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार शामिल रहे।