Samachar Seva

Mission Patrkarita

लाखों रुपये की चोरी, दो चोर 15 दिन से लापता

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)जयपुर रोड स्थित एक मकान में गत माह 23 जून की आधी रात को चोरी हुई। चोर लाखों रुपए के आभूषण व नगदी ले गए। चोर सीसी टीवी में कैद भी हो गए मगर व्‍यास कॉलोनी थाने की पुलिस अब तक इन्‍हें पकड़ नहीं पाई है।

मकान मालिक सुरेश भार्गव ने बताया कि उसका मकान स्वर्ण जयंती अशोक नगर में नं. 59 है। उस रात परिवार के सभी सदस्य सूरत गए थे। अगली सुबह पड़ौसियों ने घर में चोरी हो जाने की जानकारी दी। घर में लगे सीसी टीवी में दो चोर दिखे। 15 दिन हो गए चोर लापता हैं।