Samachar Seva

Mission Patrkarita

जीरामजी गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल-सिद्धि कुमारी

'Ji Ram Ji' – A significant initiative towards making villages self-reliant Siddhi Kumari

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी (रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण)योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ गुरुवार को ग्राम पंचायत रिडमलसर पुरोहितान में आयोजित किया गया। पंचायत समिति बीकानेर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने की। समारोह में बीकानेर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान राजकुमार कसवां ने भी विचार रखे। पंचायत समिति बीकानेर की विकास अधिकारी श्रीमती शाजिया तब्बसुम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू

जिला परिषद के अधिशासी अभियंता अशोक गहलोत ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिनों की रोजगार गारंटी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीकानेर जिले में योजना की शुरुआत ग्राम पंचायत रिडमलसर पुरोहितान में देवी कुण्ड सागर तालाब से गाद निकालने एवं पायतन सुधार कार्य से की गई है। मंच संचालन जिला परिषद के आईईसी कॉर्डिनेटर गोपाल जोशी ने किया।

समारोह में रहे मौजूद

कार्यक्रम में मोहसिन ख़ान, राम दयाल गोदारा, ग्राम विकास अधिकारी सुश्री पूजा शेखावत, करणी सिंह, मीर चंद बाजीगर, भेरू सिंह, राम लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।