Samachar Seva

Mission Patrkarita

गोल्‍डन गर्ल ममता का बीकानेर में स्‍टेशन पनर हुआ स्‍वागत

सब जूनियर पावरलिफ्टिंग में ममता ने जीता स्वर्ण पदक

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। हैदराबाद में आयोजित सब जूनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर बीकानेर का नाम रोशन करने वाली वाल्मीकि समाज की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ममता चाँवरिया पुत्री विष्णु चाँवरिया का सोमवार को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।

ममता की इस उपलब्धि पर समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुस्लिम महासभा के प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान लोदरा एवं समाजसेवी राजू ने ममता को साफा पहनाकर सम्मानित किया, वहीं युवा कांग्रेस के नवाब खान ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह में जयदीप सिंह जावा, पुखराज चाँवरिया, शंभू वाल्मीकि, पूनम चंद चाँवरिया, गणेश चाँवरिया, राजन जेदिया, सुमन, मुन्नी देवी, मोहम्मद फारूक आदि उपस्थित रहे। ममता की इस उपलब्धि को लेकर समाज में हर्ष