NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। पुरानी जेल भूमि को बेचने के लिये अधिकारियों ने निवेशकों से किया संवाद, लेडी एल्गिन स्कूल रोड पर पुरानी जेल भूमि को बेचने के प्रयास के तहत रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय निवेशकों से यूआईटी सभागार में किया।
कलक्टर और यूआईटी अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि निवेशकों से पुरानी जेल भूमि के विक्रय के उद्देश्य से चर्चा की गई।
यूआईटी सचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि वर्ष 2011 में यूआईटी को हस्तान्तरित जेल भूमि का कुल क्षेत्रफल 32 हजार 301 वर्गमीटर है।
इसमें पार्किंग व सड़क का क्षेत्रफल 11 हजार 993 वर्गमीटर है। शेष 20 हजार 308 वर्गमीटर क्षेत्रफल विक्रय योग्य है।
बैठक में यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पचीसिया, सुरेंद्र धारणिया, अरविंद बोड़ा, विनोद सोनी, नवीन आसोपा, सुखदेव चायल, अजय सेठिया, राजू दफ्तरी, जितेंद्र बिश्नोई, कालू राम पडिहार मौजूद रहे।


