Samachar Seva

Mission Patrkarita

कृषि विभाग में घोटाला-कांग्रेस ने मांगा कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का स्तिफा

Scam in Agriculture Department Congress demands resignation of Agriculture Minister Kirodi Lal Meena.

नोखा के पूर्व विधायक बिहारी बिश्‍नोई पर लगाया बीज घोटाले में सहयोगी होने का आरोप

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीज कंपनियों के साथ मिलीभगत कर 2 करोड़ 44 लाख की रिश्वत के मामले तथा कृषि विभाग में घोटाले का आरोप लगाते हुए बीकानेर में कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता कर कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को त्‍यागपत्र देने की मांग है। साथ ही कहा कि बीज घोटाले के तार नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्‍नोई से भी जुड़े हुए हैं।

अनूपगढ़ की विधायक शिमला नायक, शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष मदन गोपाल मेघवाल तथा देहात कांग्रेस अध्‍यक्ष बिश्‍नाराम सियाग ने कहा कि यदि करोड़ो रूपये के बीज घोटाले के बाद भी कृषि मंत्री मीणा त्‍यागपत्र नहीं देते हैं तो राज्‍य सरकार को मीणा को बर्खास्‍त कर कृषि विभाग में हुए घोटालों की निष्‍पक्ष जांच करानी चाहिये। देहात कांग्रेस अध्‍यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि इस पूरे मामले में सबसे बड़ा रोल है वह जुगल किशोर बिश्‍नोई का है। जुगल किशोर बिश्‍नोई के तार नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्‍नोई से जुड़े हुए हैं।

पैसा कहां से आया जांच होनी चाहिये

देहात कांग्रेस के अध्‍यख ने बताया कि अन्‍न देव करके एक एफपीओ है। इस एफपीओ में पूर्व विधायक बिश्‍नोई का पूरा परिवार पार्टनर है। वो पैसा कहां से आया, किसने लगाया इसकी जांच होनी चाहिये। सियाग ने कहा कि बीज घोटाले में एसीबी ने जुगल किशोर बिश्‍नोई को बिहारी बिश्‍नोई के एक घर से ही पकड़ा गया था। जुगल वहां से करोड़ों रुपये नकदी कि साथ पकड़ा गया था। शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि पूर्व विधायक बिश्‍नोई व पब्‍बाराम बिश्‍नोई का इस पूरे मामले में इन्‍वाल्‍वमेंट है। पब्‍बाराम का पीए भी पकड़ा गया है। इन सबके खिलाफ भी एसीबी को कार्रवाई करनी चाहिये।

मीणा का सबसे बड़ा रोल

उन्‍होंने कहा कि एग्रीकल्‍चर मिनिस्‍टर मीणा का सबसे बड़ा रोल है। उनको तुरंत स्तिफा देना चाहिये। अनूपगढ़ की विधायक शिमला नायक ने कहा कि भाजपा के कृषि मंत्री मीणा ने 12 हजार के करीब छापे मारे, 95 प्रतिशत ऐसे छापे डाले गए जिन पर कोई कार्रवाई ही नहीं की गई। उन पर लीपा पोती की गई। उन्‍होने कहा कि 95 प्रतिशत लोगों से अवैध वसूली की गई है। इस वसूली में जुगल किशोर बिश्‍नोई, स्‍वतंत्र ज्‍याणी, संदीप आदि अनेक लोग एसीबी की कार्रवाई में पकड़े गए हैं। विधायक शिमला ने कहा कि इस घोटाले में पूर्व विधायक बिहारी बिश्‍नोई के भाई शामिल हैं। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र व राज्‍य की भाजपा सरकार किसानी खत्‍म करने को आमादा हैं।