Loading Now

updates

रक्‍तदानकर्ताओं को भेंट किए हाईजीन किट

Hygiene kit presented to blood donors

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) रक्‍तदानकर्ताओं को भेंट किए हाईजीन किट, पंचायत धर्मशाला रथखाना में रविवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित रक्तदान शिविर में विभिन्‍न आयुवर्ग के लोगों ने रक्‍तदान किया।

रेडक्रॉस की ओर से सभी रक्‍तदान करने वालों को हाईजीन किट भेंट किए गए। शिविर का आयोजन इंडियन रेडक्रास सोसायटी बीकानेर, बीकानेर मरूधरा ब्लड हेल्प लाइन, अखिल भारतीय युवा महासभा, पंजाबी महासभा, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा, सरबंस दानियां ग्रुप की ओर से आयोजित किया गया।

शिविर का शुभारंभ बुजुर्ग भगवान दास चांदना, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष नरेश चुग, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल पाहुजा, इंडियन रेडक्रास सोसायटी उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर मालावत तथा सचिव विजय खत्री ने किया। शिविर में डॉ. विमला डुकवाल, प्रीति खत्री, आशू सोबत, गुन्जन गौम्बर, एक्ता स्वामी, शेखर इच्छपुल्यानी, विक्रम इच्छपुल्यानी, भरत तंवर सहित अनेक लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर में राजस्थान पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जयकिशन गोम्बर, पीबीएम अस्पताल ब्लड बैंक के डॉ. कालूराम, बीकानेर देहात कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक, मोहम्मद शाकिर आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

Share this content:

You May Have Missed