Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर प्रेस क्लब का पत्रकार-परिजनों के लिये निःशुल्क चिकित्‍सा शिविर शुक्रवार को

Bikaner Press Club's free medical camp for journalists and their families on Friday

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर प्रेस क्‍लब का निशुल्‍क चिकित्‍सा‍ शिविर शुक्रवार 19 जून 2026 को सुबह सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक बीकानेर में चोखूंटी पुलिया के पास स्थित राजकीय सेटेलाइट हॉस्पिटल में आयोजित किया जाएगा। प्रेस क्‍लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि शिविर में पत्रकारों एवं उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की जायेगी।

उन्‍होंने बताया कि जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष के सहयोग से आयोजित इस शिविर में ईसीजी, हीमोग्लोबिन, सीबीसी कम्प्लीट, ईएसआर, ब्लड शुगर, टोटल कोलेस्ट्रॉल, क्रिएटिनिन, बिलीरुबिन, प्रोटीन, एल्ब्युमिन, केल्शियम, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रप आदि जांचे भी करवा सकेंगे। मेड़तिया ने बताया कि शिविर में बीकानेर जिले भर में कार्यरत प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल माध्यमो के 215 पत्रकार व उनके परिवार सहित अन्‍य पत्रकार सदस्‍य भी स्‍वास्‍थ्‍य जांच करा सकेंगे।

उन्‍होंने कहा कि बीकानेर प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के स्वास्थ्य सुरक्षा के सबंध में अभिनव पहल निःशुल्क मेडिकल शिविर के रूप में की जा रही है।  क्लब महासचिव विशाल स्वामी एवं कोषाध्यक्ष गिरिराज भादानी ने क्लब के सभी सदस्यों सहित समस्त पत्रकारों से शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया है।