Loading Now

updates

97 लोगों को बांटा 27.38 करोड़ रु. का ऋण  

27.38 crore loan distributed to 97 people

बीकानेर, (समाचार सेवा)। 97 लोगों को बांटा 27.38 करोड़ रु. का ऋण, आजादी के अमृत महोत्सव के अभियान में आइकोनिक सप्ताह के तहत गुरुवार को जिला उधोग केन्‍द्र में कार्यक्रम हुआ।

समारोह आउटरीच ऋण कार्यक्रम के  तहत सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के बैंकों के लाभार्थियों को आवास ऋण, कार ऋण, कृषि आधारित ऋण, व्यापार ऋण, शिक्षा ऋण, स्वयं सहायता समूह एवं सरकारी योजनाओं में 97 व्यक्तियों को 27 करोड 38 लाख रुपये के ऋण वितरित किये गये।

साथ ही कार्यक्रम स्थल पर बीसी द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं हेतु पंजीयन कार्य एवं खाता खुलवाने की सेवाएं प्रदान की गई।

कार्यक्रम में बैंक अधिकारी सुशील कुमार, योगेश यादव, अभिनंदन कुमार, अतुल सरदाना, एम.एम.एल. पुरोहित सहित द्वारकाप्रसाद पचीसिया, वीरेंद्र किराडू आदि उपस्थित रहे।

 

Share this content:

You May Have Missed