Samachar Seva

Mission Patrkarita

गौरव अग्रवाल स्काउट गाइड के स्टेट कमिशन स्काउट नियुक्त

Gaurav Agarwal appointed as the State Commission Scout of the Scout Guide

बीकानेर, (समाचार सेवा)। गौरव अग्रवाल स्काउट गाइड के स्टेट कमिशन स्काउट नियुक्त, शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड का स्टेट कमिशन स्काउट पद पर नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री सलाहकार एवं स्टेट चीफ कमिश्नर  राजस्थान निरंजन आर्य ने नियुक्ति आदेश जारी किए। अग्रवाल ने स्टेट कमिशन स्काउट पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर राजेंद्र जोशी, मान महेंद्र सिंह भाटी, सुरेश लोढ़ा, मोहम्मद अशफाक पंवार, सुभाष महलावत, महेश कुमार शर्मा, योगेश स्वामी आदि उपस्थित रहे।