नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजपूताना बिजनेस नेटवर्क (RBN) के तीन दिवसीय ग्रैंड कॉन्क्लेव का शुभारंभ शुक्रवार को बीकानेर के लालगढ़ पैलेस के दरबार हॉल में हुआ। अखंड राजपूताना सर्व सेवा संघ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में देशभर से 500 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

Rajput Seva Sangh and Rajputana Business Conclave launched in Bikaner. 420
समारोह में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि समाज की शक्ति केवल इतिहास और गौरव तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, उद्यमिता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी उसका प्रभाव दिखाई देना चाहिए। 22 और 23 अगस्त को विभिन्न सत्रों में व्यवसाय, शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, निवेश और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर गहन मंथन होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने किया।

समारोह में बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी, एमआरएस ग्रुप के चेयरमैन मेघराज सिंह शेखावत, पूर्व न्यायाधीश करणी सिंह राठौड़, आरबीएन के अध्यक्ष आरपी सिंह, नेपाल के मधेश प्रोविन्स के पूर्व प्रधानमंत्री सतीश कुमार सिंह, आरबीएन के राजस्थान प्रभारी जितेंद्र सिंह शेखावत पचार, नाचना के पूर्व महाराज विक्रम सिंह नाचना ने भी विचार रखे।

