नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। हनुमानगढ़ जिले में स्थापित मरुधरा कॉलेज पक्का भादवा परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया गया है। इस परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत परीक्षार्थियों को निकटतम परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या महाविद्यालय, हनुमानगढ़ में स्थानांतरित किया गया है।
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के परीक्षा नियंत्रक राजाराम चोयल ने बताया कि मरुधरा परीक्षा केन्द्र में गुरुवार 20 अगस्त को आयोजित परीक्षा में उड़न दस्ते के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मरुधरा कॉलेज परीक्षा केंद्र को निरस्त किया गया है।
चोयल ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर गठित उड़न दस्ता समिति द्वारा परीक्षा केंद्र पर पाए गए साक्ष्यों एवं उपलब्ध सबूतों के आधार पर कुलगुरु प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट पर तत्काल निर्णय लेते हुए कुलगुरु ने संबंधित परीक्षा केंद्र निरस्त करने के आदेश प्रदान किए।


