नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवबाड़ी बीकानेर में शुक्रवार को आयोजित मानक क्लब प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नौंवी कक्षा की छात्रा प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में दसवीं के छात्र सहीराम ने द्वितीय, कक्षा ग्यारवी की संगीता ने तृतीय तथा प्रियंका सैन एवं किशन मौर्य ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

Student Priyanka secured the top position in the quiz competition.
प्रतियोगिता में कुल 38 सदस्य विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिक्षक मुकेश मोदी ने विद्यार्थियों को मानक क्लब की स्थापना के उद्देश्य तथा हॉलमार्क, एगमार्क आदि मानकों के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में त्रिमूर्ति भाटी प्रधानाचार्य बबीता बिश्नोई, उर्वशी शर्मा, उप प्रधानाचार्य अनुपमा शर्मा, रूपिंदर पुनियानी, सुनीता दोचानियाँ, व्याख्याता अमरदीप गोदारा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामकिशन मान, कीर्ति दुग्गल, कंचन तंवर, चारू चेजारा, रेखा मरमट आदि मौजूद रहे।

