नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। नागौरी तेलियान विकास समिति, बीकानेर द्वारा आयोजित तीसरा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट सभागार बीकानेर में संपन्न हुआ। आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 140 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट सैय्यद अनवर अली एडवोकेट ने की। समारोह में ए. एच. गौरी (पूर्व आर.ए.एस. अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी), मोहम्मद हारून राठौड़ (पूर्व उप महापौर, नगर निगम बीकानेर), डॉ. मेघना शर्मा (विभागाध्यक्ष, इतिहास , गंगा सिंह विश्वविद्यालय), मुबीना खान (आर.ए.एस. चयनित, वर्ष 2024), एवं डॉ. जावेद हुसैन (सहायक प्रोफेसर ) बरकत अली राठौड़ (एसोसिएट प्रोफेसर) अरविंद मिढ़ा (प्रदेश अध्यक्ष पंजाबी महासभा) मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समिति के संस्थापक सदस्य सिकन्दर राठौड़ ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना एवं प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। समारोह में सैय्यद आफताब, सैय्यद ताहिर , सैय्यद मकबूल खान, सैय्यद हासम अली चौधरी, सैय्यद अयूब अली, मुश्ताक़ चौधरी, सैय्यद अख्तर अली, साबिर अली गोल्डी, सय्यद मो. रमज़ान, हाजी इरफ़ान अली, सईद अहमद, हसन अली ग़ौरी, ख़ैरदीन राठौड़, इशरत अली ग़ौरी, सय्यद ज़ाकिर अली, मोहम्मद हनीफ ग़ौरी, इरशाद अली गौरी,
सैय्यद फिरोज, अब्दुल रज़्ज़ाक़ राठौड़, नौशीन अख्तर ,रिजवान खान,राजू अली,अकरम खिलजी, इस्लामुद्दीन राठौड़, इस्माईल ख़िलजी, हुसैन ख़िलजी, इल्मू राठौड़, इल्मुदीन खिलजी, साजिद हुसैन ग़ौरी, माजिद ख़ान ग़ौरी, समीर, वासिद अली, शाहिद राठौड़, नज़ीर मोहम्मद गौरी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं युवा उपस्थित रहे।


