नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत्त बीकानेर द्वारा शहर के समस्त जल उपभोक्ताओं के लिए पानी के बिल का ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
इसके तहत उपभोक्ता अब फोनपे (PhonePe) ऐप के माध्यम से घर बैठे किसी भी समय अपने पानी के बिल की बकाया राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। अधीक्षण अभियंता जे.के. चारण ने बताया कि प्रत्येक जल उपभोक्ता का पानी का बिल सामान्यतः द्विमासिक जारी किया जाता है।


