Loading Now

updates

दिनेश चंद्र सक्सेना एवं किशन आजाद को दी श्रद्धांजलि

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (प्रसार) की ओर से जनसंपर्क सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों दिनेश चंद्र सक्सेना एवं किशन व्यास आजाद की स्मृति में व्याख्यानमाला एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

सूचना केंद्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व सचिव पृथ्वीराज रतनू, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक एवं प्रसार के अध्यक्ष डॉ. हरि शंकर आचार्य, जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, वरिष्ठ पत्रकार भवानी जोशी, विक्रम जागरवाल, रवि पुगलिया, प्रीति आचार्य, पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष राजेंद्र भार्गव, शिव कुमार सोनी, प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह,

सहायक प्रशासनिक अधिकारी बृजेंद्र सिंह, फिरोज खान, उमा पुरोहित, निष्का, आनंद सिंह बिदावत, राकेश डुकिया, पत्रकार जयसिंह चौहान, यतेंद्र चड्ढा, हेमराज बिजारणिया ने दिनेश चंद्र सक्सेना एवं किशन व्यास आजाद को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया। प्रियांशु आचार्य ने आभार व्यक्त किया।

Share this content:

You May Have Missed