Samachar Seva

Mission Patrkarita

होमगार्ड के साहसी जवान दिनेश कुमार कुमार का हुआ सम्मान

Home Guard's courageous jawan Dinesh Kumar Kumar honored

बीकानेर, (समाचार सेवा)। होमगार्ड के साहसी जवान दिनेश कुमार कुमार का हुआ सम्मान, ड्यूटी पर कर्तव्यपरायणता का परिचय देने वाले होमगार्ड के जवान दिनेश कुमार का गुरुवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में संभागीय आयुक्‍त नीरज के पवन तथा आईजी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश ने सम्‍मान किया।

इन अधिकारियों ने कहा कि दिनेश कुमार की निडरता से ड्यूटी करना दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर संभागीय आयुक्‍त ने दिनेश कुमार को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र देकर व पुलिस महानिरीक्षक रेंज बीकानेर ओमप्रकाश ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

जानकारी में रहे कि गत दिवस ड्यूटी के दौरान एक कार चालक ने होमगार्ड के जवान दिनेशकुमार पर  पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया परन्तु दिनेश ने अपने काम को सबसे अधिक प्राथमिकता दी और बहादुरी से परिस्थितियों को समक्ष डटे रहे।