Loading Now

updates

एकजुट होकर समाज को विकसित करने का अनूठा मंच है आरबीएन-रॉयल

RBN-Royal is a unique platform for developing society through unity.

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)अखंड राजपूताना सेवा संघ एवं राजपूताना बिजनेस नेटवर्क (आरबीएन) कॉन्क्लेव के दूसरे दिन शनिवार को आरबीएन बैंक की प्रगति, सामाजिक सहयोग और संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में होटल व्यवसायी एवं चंद्रमहल पैलेस के सीएमडी त्रिभुवन सिंह राजवी को आरबीएन राजस्थान चैप्टर का अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं ध्रुवश्री राठौड़ को आरबीएन राजस्थान महिला विंग तथा बिंदु राठौड़ को तेलंगाना महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

एमआरएस ग्रुप के चेयरमैन मेघराज सिंह रॉयल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान वर्ष 2028 में आरबीएन का छठा कॉन्क्लेव उज्जैन में 7 से 9 जनवरी तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन की जिम्मेदारी मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के युवा होटल व्यवसायी संजय सिंह को सौंपी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि राजस्थान में संगठन को मजबूत नेतृत्व की जरूरत थी।

मेघराज सिंह रॉयल ने कहा कि समाज को एकजुट कर ऐसा मंच तैयार करने का अवसर मिलना महत्वपूर्ण है। जितेंद्र सिंह पचार ने महिलाओं को संगठन में विशेष प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता परविंदर सिंह ने इसे समाज और व्यवसाय के क्षेत्र में अच्छी शुरुआत बताया।  यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन के निदेशक एवं पूर्व आईएएस राजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि रियासत का राजस्व सीमित होने के बावजूद महाराजा गंगा सिंह की दूरदर्शिता से क्षेत्र का उल्लेखनीय विकास हुआ।

Share this content:

You May Have Missed