Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकाजी के सहयोग से संचालित निःशुल्क करिअर काउंसलिंग वैन देशनोक पहुंची

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)निर्विकल्प फाउंडेशन एवं बीकाजी के सहयोग से संचालित निःशुल्क करिअर काउंसलिंग वैन शुक्रवार को देशनोक वार्ड नं. 03 में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंची। यहां देशनोक थाना अधिकारी सीआई सुमन शेखावत ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने की बात कही।

Free career counselling van, operated in collaboration with Bikaji, reaches Deshnok

यहां छात्राओं ने विभिन्न करिअर विकल्पों से संबंधित जानकारी प्राप्त की और विशेषज्ञों से अपने भविष्य को लेकर प्रश्न भी किए। कार्यक्रम में निर्विकल्प फाउंडेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली, काउंसलर लोचन पारीक, विद्यालय की प्रधानाचार्य संतोष बाछल, उप प्राचार्य शिव नारायण गोयल, उप प्राचार्य प्रीति, व्याख्याता सुभाष पंवार, सामाजिक कार्यकर्ता हीरा, काउंसलर लोचन पारीक आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन मनन श्रीमाली ने किया।