Loading Now

updates

कबड्डी-बालक वर्ग में बीकानेर, जयपुर तथा बालिका वर्ग में चूरू व नागौर जीते

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में आयोजित 52वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को क्वार्टर फाइनलमुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बीकानेर ने सीकर को 11 अंकों के अंतर से हराया।

बीकानेर कबड्डी संघ के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जयपुर ने टोंक को 36 अंकों के बड़े अंतर से हराया। बालक वर्ग के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हनुमानगढ़ ने अलवर को 33 अंकों से पराजित  किया। चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भरतपुर ने खेल परिषद अकादमी को 18 अंकों से हराया।

बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले

बालिका वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चूरू ने राजस्थान खेल परिषद अकादमी को 2 अंकों से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नागौर ने करौली को 49 अंकों के बड़े अंतर से हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में बीकानेर ने टोंक को 28 अंकों से हराया, जयपुर ने झुंझनु को 29 अंकों से हराया। प्रतियोगिता का समापन 22 अगस्त को प्रातः 9 बजे होगा।

तेजस्वी गहलोत रहे मुख्‍य अतिथि

प्रतियोगिता के तीसरे दिन आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तेजस्वी गहलोत रहे। इस अवसर पर एडिशनल एसपी दीपचंद साहारण, शिक्षा निदेशालय के स्टाफ ऑफिसर अशोक शर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजपाल  कुल्हेरी, जिला कबड्डी संघ के संरक्षक दानवीर सिंह भाटी, अध्यक्ष महेन्द्र व्यास सचिव जितेंद्र सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष दिलकान माचरा, उपाध्यक्ष भैरूरतन ओझा, सुरेश जोशी, सीताराम सिहाग, भागीरथ गोदारा, पूर्णनाथ आदि उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed