Loading Now

updates

अस्‍पताल के सामने युवक को बेहोश होने तक पीटा

The young man was beaten up in front of the hospital till he fainted

बीकानेर, (समाचारसेवा)।   अस्‍पताल के सामने युवक को बेहोश होने तक पीटा, सदर थाना पुलिस ने पीबीएम जनाना अस्‍पताल के सामने आधीरात को एक युवक को बेहोश होने तक पीटने के आरोप में मुख्‍य आरोपी विनय सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में हरिजन बस्‍ती बान्‍द्राबास निवासी 32 वर्षीय विनोद पंडित वाल्‍मीकि पुत्र श्‍यामलाल पंडित ने रविवार दोपहर बाद दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी विनय तथा उसके साथ आये दो अन्‍य लोगों ने गुरुवार 14 अक्‍टूबर की आधीरात को अस्‍पताल के सामने उसको पीटा।

इससे वह बेहोश हो गया। पीड़ित विनोद के अनुसार उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ झगड़ा किया है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एएसआई रामफूल को सौंपी है।

Share this content:

You May Have Missed