Samachar Seva

Mission Patrkarita

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Youth injured in road accident dies

बीकानेर, (समाचारसेवा)। सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, नोखा थाना पुलिस ने रासीसर गांव में गुरुवार की रात हुई सडक दुर्घटना के मामले में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस मामले में रासीसर में पंचायतिया बास निवासी 55 वर्षीय रामेश्‍वरलाल बिश्‍नोई पुत्र मामराज ने पुलिस को बताया कि अज्ञात पिकअप चालक ने इस माह 14 अक्‍टूबर की रात 11.40 बजे उसके भतीजे कैलाश बिश्‍नाई को टक्‍कर मारी।

इस दुर्घटना में कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्‍पताल में इलाज के दौरान कैलाश की मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच एएसआई शंभूसिंह को सौंपी गई है।