Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर के बाइक चोर बाबू माळी ने नोखा से चुराई बाइक

bike thief babu maali of bikaner stole bike from nokha

बीकानेर, (समाचारसेवा)। बीकानेर के बाइक चोर बाबू माळी ने नोखा से चुराई बाइक, नोखा थाना पुलिस ने बीकानेर के बाइक चोर बाबू माळी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार बीकानेर में शिवबाडी निवासी रामदेव उर्फ बाबू माळी ने नोखा के कटला चौक में एक घर के आगे रखी बाइक आरजे 07 एसके 7796 चुरा ली थी।

इस मामले में परिवादी नोखा में कटला चौक निवासी 57 वर्षीय शिवकुमार डागा पुत्र छगनलाल डागा ने रविवार 17 अक्‍टूबर को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी बाबू माळी ने इस वर्ष 21 जून की रात को 11 बजे उसके घर के आगे रखी बाइक चुरा ली।

नोखा थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी बाबू माळी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच एएसआई सुमेर सिंह को सौंपी गई है।

नोखा थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी बाबू माळी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच एएसआई सुमेर सिंह को सौंपी गई है।