Loading Now

updates

शादी नहीं करने पर युवती को दी अश्‍लील फोटो वीडियो, वायरल करने की धमकी

woman forced to शादी

बीकानेर, (samacharseva.in)शादी नहीं करने पर युवती को दी अश्‍लील फोटो वायरल करने की धमकी, युवती पर शादी का दबाव बनाने के लिये उसकी अश्‍लील तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार गंगाशहर थाना पुलिस ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक युवती के साथ अश्‍लील चैटिंग करने के आरोप में नागौर के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीडिता के भाई ने मंगलवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि नागौर में मिर्धा कॉलेज के पास इंकम टैक्‍स कॉलोनी का निवासी प्रेमकुमार मेघवाल पुत्र भंवरलाल उसकी बहिन से फर्जी फेसबुक आईडी से चेटिंग करता है तथा आरोपी ने अब उसकी बहिन को आरोपी से शादी नहीं करने पर अश्‍लील फोटो व वीडियो फेसबुकर पर अपलोड करने की धमकी दी है।

थानाधिकारी अरविन्‍द कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी तथा आईटी एक्‍ट की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Share this content:

You May Have Missed