NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। खेलो बीकानेर यूथ गेम्स के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। कार्यक्रम संयोजक रविंद्र हर्ष ने बताया कि बीकानेर यूथ गेम्स में 18 विभिन्न खेलों को शामिल किया गया है। आयोजन के सहसंयोजक अनिल जोशी ने बताया कि यह खेल महोत्सव 13 से 17 जुलाई तक बीकानेर के विभिन्न खेल मैदानों एवं खेल परिसरों में आयोजित किया जाएगा।
आयोजन समिति सदस्य ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि खेलों के संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। आयोजन समिति में अविनाश मोदी, दीपक अग्रवाल, देवकिशन चांडक, विनोद बाफना, रामरतन धारणिया एवं मधु खत्री सदस्य हैं।
नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन की डायरेक्टर पूजा आचार्य ने बताया कि प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए भुवनेश पुरोहित, आशीष ओझा, अनिल कुमावत, हर्षित स्वामी, राहुल खत्री, प्रीतम सेन, दीपांशु व्यास एवं विनय बिस्सा को अलग-अलग खेलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


