Samachar Seva

Mission Patrkarita

आंगनबाडी केन्‍द्र में बलात्‍कार, पीडिता के पति व पुत्र को पीटा

aanganbari me rape] bikaner

बीकानेर, (samacharseva.in)। आंगनबाडी केन्‍द्र में किया बलात्‍कार, पीडिता के पति व पुत्र को पीटा, ग्रामीण इलाके के मंगलवार दोपहर को एक आंगनबाडी में एक विवाहिता के साथ दुष्‍कर्म करने व पीडिता के पति व पुत्र को पीटने का मामला सामने आया है।

छतरगढ थाना पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगलवार को दर्ज इस मामले में पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी प्रगट बिश्‍नोई ने उसे आंगनबाडी केन्‍द्र ले जाकर दुष्‍कर्म किया जबकि अन्‍य आरोपियों ने उसके पति व पुत्र से मारपीट की।

पीडिता की रिपोर्ट पर छतरगढ के 6एसजेएम निवासी कृष्णलाल बिश्‍नोई व उसके दो बेटों प्रगट बिश्‍नोई प्रतिम पुत्रगण कृष्णलाल, 8केएलडी देवीलाल बिश्‍नोई पुत्र राजाराम तथा 2एसएजेएम निवासी सुभाष बिश्‍नोई पुत्र राजेन्‍द्र के खिलाफ आईपीसीह की धारा धारा 376-1, 341, 323, 143 के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच थानाधिकारी द़वारा की जा रही है।