Loading Now

updates

हार्डकोर अपराधी आवेश खान गिरफ्तार, मांगी थी 20 लाख की फिरौती  

Hardcore criminal Avesh Khan arrested; had demanded a ransom of ₹20 lakh

कोटगेट थाने का हिस्ट्रीशीटर  और हार्डकोर अपराधी  है आवे

आवेश पर हैं जबरन वसूली, फायरिंग और धमकाने के 18 मामले हैं दर्ज

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। कोटगेट थाना पुलिस ने संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तकनीकी साक्ष्यों और सटीक आसूचना के आधार पर जिला स्तर के चयनित हार्डकोर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर आवेश खान को गिरफ्तार कर लिया है।

उच्चाधिकारियों के निर्देशन में बनी थी स्पेशल टीम

बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक (SP) मृदुल कच्छावा के कड़े निर्देशों पर जिले में संगठित अपराधियों का नेटवर्क ध्वस्त करने का अभियान जारी है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व और वृताधिकारी (नगर) अनुज डाल के सुपरविजन में एक संयुक्त स्पेशल टीम का गठन किया गया। इस संयुक्त टीम में स्पेशल टीम प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुरजीत सिंह और कोटगेट थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह शामिल थे।

जाल बिछाकर दबोचा

टीम ने जाल बिछाकर कोटगेट थाने के प्रकरण संख्या 278 (14.10.2025) में वांछित आरोपी आवेश खान (32 वर्ष), पुत्र स्व. गुलाम मुस्तफा, निवासी छींपों का मोहल्ला (बागीनाडा मन्दिर के पास, रानी बाजार) को धर दबोचा। फिलहाल कोटगेट थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपी आवेश खान से गहन पूछताछ और अनुसंधान कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ में गैंग के अन्य गुर्गों और कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

सिंडिकेट बनाकर करता था अपराध, दर्ज हैं 18 मुकदमे

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आवेश खान एक आदतन अपराधी है जो अपनी गैंग बनाकर एक सिंडिकेट के रूप में लगातार अपराध करता आ रहा है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गैंग बनाकर जबरन वसूली करना, फायरिंग करके दहशत फैलाना और जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

जयपुर में कर चुका है व्यापारी का अपहरण

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड बीकानेर ही नहीं बल्कि जयपुर तक फैला हुआ है। पूर्व में यह जयपुर जिले के कालावाड़ पुलिस थाने में एक व्यापारी का अपहरण करने और 20 लाख रुपये की मोटी फिरौती वसूलने के एक हाई-प्रोफाइल मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है।

Share this content:

You May Have Missed