Loading Now

updates

‘ऑपरेशन नीलकंठ’ नोखा में 25 ग्राम एमडी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नोखा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 25.34 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (MD) के साथ दो आरोपियों रामप्रताप बिश्नोई व श्रवण पारीक को गिरफ्तार किया है।

साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर लिया गया है। सुजानगढ़ रोड पर हुई कार्रवाई युवाओं का भविष्य बर्बाद होने से बचाने और क्षेत्र में नशे के बढ़ते जाल को तोड़ने के लिए बीकानेर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा और नोखा वृत्ताधिकारी (CO) जरनेल सिंह के सुपरविजन तथा थानाधिकारी अरविन्द कुमार भारद्वाज के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

उप निरीक्षक कुशलाराम अपनी टीम के साथ सुजानगढ़ रोड पर गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान श्री बालाजी मोटर एंड सर्विस सेंटर के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से पुलिस को 25.34 ग्राम एमडी (MD) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से अवैध मादक पदार्थ रखने और परिवहन करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें काकड़ा, थाना जसरासर निवासी रामप्रताप बिश्नोई (46 वर्ष) पुत्र रामेश्वरलाल तथा श्रवण पारीक (31 वर्ष) पुत्र देवकरण ब्राह्मण शामिल हैं।

सप्लाई चेन खंगालने में जुटी पुलिस

नोखा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दोनों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि इस मादक पदार्थ (MD) के मुख्य स्रोत (यह ड्रग्स कहाँ से लाई गई) और आगे की सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नामों का भी जल्द ही खुलासा हो सकता है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली नोखा पुलिस की टीम में  कुशलाराम (उपनिरीक्षक) हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, अक्षय कुमार तथा कांस्‍टेबल बाबुलाल, तेजाराम  शामिल रहे।

 

Share this content:

You May Have Missed