USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।जिले में अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर पुलिस ने पिछले 24 घंटों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से 17 अलग-अलग मामलों में कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों में मादक पदार्थों की तस्करी (एनडीपीएस एक्ट), हत्या, जानलेवा हमला, आबकारी अधिनियम और शांतिभंग (संज्ञेय अपराध की रोकथाम) के मामले शामिल हैं।
पुलिस नियंत्रण कक्ष बीकानेर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभिन्न थानों की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को हवालात में बंद किया है, जिनमें से कई गंभीर मामलों में वांछित थे।
मादक पदार्थों (NDPS Act) के खिलाफ सख्त प्रहार
जिले की नोखा, दंतौर और कोलायत पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। नोखा पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई करते हुए 8/21 एनडीपीएस एक्ट में सथेरण (हाल नोखा) निवासी रामस्वरूप भाम्भू (36) को तथा 8/22, 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत काकड़ा निवासी रामप्रताप विश्नोई (46) और श्रवण पारीक (31) को गिरफ्तार किया है। वहीं दंतौर पुलिस ने 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत 19 बीएलडी निवासी रामकुमार उर्फ रामा विश्नोई (32) को गिरफ्तार किया है।कोलायत पुलिस ने हदां थाना क्षेत्र के एक मामले (8, 15 एनडीपीएस एक्ट) में वांछित लोहिया निवासी मनोहर सिंह उर्फ मनोज राजपूत (24) को गिरफ्तार किया।
आपराधिक मामलों (हत्या, जानलेवा हमला व SC/ST एक्ट) में गिरफ्तारी
जेएनवीसी (JNVC) थाना पुलिस ने जानलेवा हमले (धारा 307) व एससी/एसटी एक्ट (3(1)(r)(s), 3(2)(va)) सहित विभिन्न संगीन धाराओं में वांछित सांवतसर निवासी सुरेन्द्रपाल विश्नोई (30) को गिरफ्तार किया है। देशनोक पुलिस ने नए कानून बीएनएस-2023 की हत्या व अन्य गंभीर धाराओं (103(1), 331(6), 111(2)(A) आदि) में जुर्म प्रमाणित होने पर पांचू हाल देशनोक निवासी 73 वर्षीय खुमाराम उर्फ टोकूराम जाट को गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस ने धारा 308(5), 115(2), 324(1) बीएनएस में जुर्म प्रमाणित होने पर नागौर हाल मदन विहार कॉलोनी निवासी सुरेन्द्र डारा (28) को गिरफ्तार किया। लूनकरनसर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं (115(2), 126(2), 333 आदि) में अपराध प्रमाणित होने पर बापेउ हाल लूनकरनसर निवासी गायत्री नाथ (26) और कांता ब्राह्मण (25) को गिरफ्तार कर जेसी (न्यायिक हिरासत) करवाया है।
अवैध शराब (आबकारी अधिनियम) पर कार्रवाई
गंगाशहर पुलिस ने 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत सुजानदेसर के वार्ड नंबर 22 निवासी सुरेन्द्र सिंह उर्फ मोनु राजपूत (31) को वांछित होने पर गिरफ्तार किया है।
शांतिभंग (170 BNSS) के तहत 7 गिरफ्तार
जिले में संज्ञेय अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थानों ने 170 बीएनएसएस (पूर्व में 151 सीआरपीसी) के तहत निवारक कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बावल रेवाड़ी (हरियाणा) निवासी आयुष जाट (21) और कल्याणसर निवासी धर्मपाल सोनी (40) को गिरफ्तार किया। नापासर पुलिस ने मूण्डसर निवासी लालाराम उर्फ लालूराम जाट (32) को गिरफ्तार किया। छतरगढ़ पुलिस ने गौरीसर निवासी देवाराम मेघवाल (48) और केएमटीएम (KMTM) निवासी सहीराम मेघवाल (22) को गिरफ्तार किया। जामसर पुलिस ने धोलेरा निवासी उमेद सिंह राजपूत (35) को पकड़ा। बज्जू पुलिस ने बीकमपुर निवासी हनुमान भाट (20) को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।


