Loading Now

updates

बीकानेर के 1882 बुजुर्ग फ्री में करेंगे अयोध्या-नेपाल के दर्शन

1,882 elderly citizens from Bikaner will visit Ayodhya and Nepal for free.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026के तहत बीकानेर में मंगलवार को लॉटरी निकाली गई। इस साल बीकानेर जिले से कुल 1,882 वरिष्ठ नागरिक सरकारी खर्चे पर धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने मंगलवार को जिला स्तरीय चयन समिति के अधिकारियों की मौजूदगी में ऑनलाइन लॉटरी के जरिए इन यात्रियों का चयन किया।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने स्पष्ट किया है कि यह योजना 100% निशुल्क है। इसमें चयन या यात्रा के लिए किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लगता। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान सीईओ शैलजा पांडे, संयुक्त निदेशक पर्यटन अनिल राठौड़, सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध सहित देवस्थान विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

वातानुकूलित ट्रेनों के माध्यम से यात्रा

बीकानेर के 1,677 यात्री वातानुकूलित ट्रेनों के माध्यम से अयोध्या, हरिद्वार-ऋषिकेश, वाराणसी-सारनाथ, सम्मेदशिखर, मथुरा-वृंदावन, द्वारकापुरी-सोमनाथ, तिरूपति, कामाख्या (गुवाहाटी), गंगासागर, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम्, वैष्णोदेवी, महाकालेश्वर, शिरडी, नांदेड़ और बिहार शरीफ जैसे कई प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।

हवाई मार्ग से जाएंगे 205 यात्री

चयनित 205 यात्री नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने हवाई जहाज से जाएंगे।

Share this content:

You May Have Missed