Loading Now

updates

बीकानेर की नवविकसित कॉलोनियों में बने ऑटोरिक्‍शा स्‍टेंड- गौरीशंकर व्‍यास

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ राजस्थान के प्रभारी, भारतीय मजदूर संघ राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष, मजदूर नेता गौरी शंकर व्यास ने कहा कि बीकानेर शहर में नव विकसित कॉलोनियों में ऑटोरिक्‍शा स्‍टैंड बनाये जाने चाहिये।

व्‍यास नया शहर थाने के पीछे भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में श्रमिक नेता ओम रामावत की अध्‍यक्षता में हुई भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध तिपहिया वाहन चालक संघ की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि  नव विकसित कॉलोनियों में 1996 के बाद आज तक टैक्सी स्टैंड घोषित नहीं किए गए।

नई कॉलोनियों में कोई स्टैंड नहीं

ऑटोरिक्‍शा चालक भारत व राज्य सरकार को रोड टैक्स, स्पेशल रोड टैक्स के रूप में तथा जीएसटी के रूप में खूब पैसा सरकार को देते हैं। इस सबके बावजूद ऑटो रिक्‍शा पार्क करने के लिए नई कॉलोनियों में कोई स्टैंड नहीं। श्रमिक नेता व्‍यास ने श्रमिकों से आव्‍हान किया कि हमे मिलकर सामाजिक सुरक्षा योजना की मांग को लेकर लड़ना चाहिए। व्‍यास ने कहा कि आज ऑटोचालकों के लिये किसी प्रकार की कोई सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था नहीं।

खराब है सड़कों की हालत  

सड़कों की हालत इतने खराब है कि ऑटो सवारी सहित किसी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में बीकानेर की सड़कों को सुधारने की मांग भी की जानी चाहिए। सभा में लालगढ़ टैक्सी स्टैंड के मोइनुद्दीन ने कहा कि ऑटो चालकों को एक बार अनुज्ञा पत्र जारी किया जाना चाहिए। कई ऑटो चालक अनपढ़ है। उससे बार-बार कागज पूरे करने में गलती हो सकती है।इसलिए एक बार में ही सारे दस्तावेज पूरे होने चाहिए।

लागू हो प्रीपेड ऑटो व्यवस्था

मोहनपुरि ने मांग की कि बीकानेर में प्रीपेड व्यवस्था ऑटो चालकों के लिए अति शीघ्र लागू की जानी चाहिए।   उन्‍होंने कहा कि हम सब एक ऐसे संगठन की सिपाही हैं जहां अनुशासन सिखाया जाता है। यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा जाता है। अपना लाइसेंस अपने दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखते हैं।

इन्‍होंने भी रखे विचार

बैठक में भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपी किशन गहलोत, हनुमान सिंह शेखावत, महावीर प्रजापत, आरिफ मेहताब, हसन खान, प्रेम प्रकाश, सलमान ने भी विचार रखे।

Share this content:

You May Have Missed