Samachar Seva

Mission Patrkarita

युद्ध नायक मोहन सिंह की याद में हुआ गोल्फ टूर्नामेंट

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से 1971 के युद्ध नायक मोहन सिंह की याद में आयोजित गोल्फ टूर्नामेंट में बीएसएफ के सेवानिवृत्त आईजी पुष्पेंद्र सिंह को बेस्ट गोल्फर अवार्ड प्रदान किया गया। पुष्‍पेन्‍द्र सिंह ने रिकॉर्ड स्कोर 69 के साथ जीत हासिल की।

प्रतियोगिता की 9 होल श्रेणी में अजय लूथरा विजयी रहे। पिन के निकटतम श्रेणी में कर्नल बीका विजयी रहे। नेट श्रेणी में नवीन मोहन शर्मा अन्य गोल्फर के साथ पुरस्कार साझा किया। लंबी ड्राइव में अजय शर्मा 2आईसी ने पुरस्कार जीता। दूसरा ग्रॉस श्रेणी में डॉ. मित्तल ने दूसरा स्थान हासिल किया। सीधी ड्राइव में भाकर विजेता रहे।

बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार टूर्नामेंट ने प्रतिभागियों के बीच खेल भावना और सौहार्द को प्रदर्शित किया और बीएसएफ की अपने नायकों का सम्मान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाया। बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि सेवानिवृत्त आईजी बीएसएफ पुष्पेंद्र सिंह द्वारा डिज़ाइन किया गया यह अनोखा गोल्फ कोर्स दुनिया का एकमात्र ऐसा गोल्फ कोर्स है जो बल के शहीदों को समर्पित है।