USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिले के नापासर थाने के हैड कांस्टेबल राजेश कुमार की रविवार देर रात बीकानेर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में वैष्णोधाम मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई।
बीकानेर जिले में एक सड़क हादसे में घायल हुए हैड कांस्टेबल राजेश कुमार की सोमवार, 30 सितंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब बोलेरो वाहन (RJ07 UA 1318) का चालक संदीप जाट लापरवाही से वाहन चला रहा था और मौके से फरार हो गया था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद, हेड कांस्टेबल राजेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के चलते उनकी मृत्यु हो गई।
इस घटना को लेकर व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार ने बताया कि मृतक राजेश कुमार के भाई अनिल कुमार नाई, निवासी मदनसर, तहसील बुहाना, झुंझुनूं ने आरोपी वाहन चालक संदीप जाट के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और आरोपी की तलाश जारी है।


