Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर का नामी बदमाश विजय उर्फ भानू झुंझुनूं में गिरफ्तार

Bikaner's notorious criminal Vijay alias Bhanu arrested in Jhunjhunu

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। झुंझुनूं में चूरू बाइपास पर एसबीआई बैंक के एटीएम को लूटने का इरादा रखने के आरोप में पकड़े गए छह बदमाशों में शामिल बीकानेर के लालगढ़ का निवासी 25 वर्षीय विजय उर्फ भानू भी शामिल है। झुंझुनूं की कोतवाली थाना पुलिस ने विजय उर्फ भानू को गिरफ्तार किया है।

बदमाश भानू शनिवार 28 सितंबर की आधीरात को अपने इंटरस्‍टेट गैंग के पांच अन्‍य साथियों के साथ चौपहिया वाहन में सवार होकर एटीएम लूटने पहुंचा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार, एटीएम मशीन तोड़ने के औजार बरामद किए हैं।

पकड़े गए अन्‍य बदमाशों में झुंझुनूं निवासी 24 वर्षीय डेनिस उर्फ नरेश, अलवर निवासी 37 वर्षीय हापिफज खान, 45 वर्षीय धर्मपाल, धादूंका निवासी 35 वर्षीय रणवीर तथा बाड़मेर निवासी 23 वर्षीय मोहनलाल शामिल हैं।

कोतवाली थानाधिकारी पवन चौबे को सूचना मिली थी कि शहर में मंड्रेला रोड पर हाउसिंग बोर्ड के मकानों के पास एक फॉच्‍चूर्नर गाड़ी खड़ी है। इसमें सवार संदिग्‍ध युवक एटीएम तोड़ने का इरादा बना रहे हैं।

Join our WhatsApp Channel – Click Here! for Hourly News Update