Samachar Seva

Mission Patrkarita

9.81 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज, सुरज ऑयल मिल के भागीदारों पर आरोप

Case of ₹9.81 crore bank fraud registered; partners of Suraj Oil Mill accused.

-उषा जोशी, बीकानेर (समाचार सेवा)। बीछवाल थाना पुलिस में एक्सिस बैंक लिमिटेड के साथ करीब 9.81 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी करने, बैंक की शर्तों का उल्‍लघंन करने के आरोप में बीकानेर में खारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्स सुरज ऑयल मिल, उसकी भागीदार प्रमिला देवी बाफना, अजय बाफना तथा संजय बाफना के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एक्सिस बैंक के अधिकृत प्रतिनिधि गौरव मिश्रा की ओर से शनिवार 11 जुलाई को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप है कि ऋण लेने के बाद आरोपियों ने अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करते हुए बैंक के पास बंधक रखी गई संपत्तियों के मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए और बैंक को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

शर्तों के उल्लंघन का आरोप

पुलिस के अनुसार एक्सिस बैंक लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि गौरव मिश्रा की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि 23 मार्च 2022 से अब तक बैंक ने आरोपियों को कुल 9 करोड़ 81 लाख 78 हजार 306 रुपये का ऋण हस्तांतरित किया था। इसकी सूचना कोटक महिंद्रा बैंक को भी दे दी गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपियों ने बैंक के साथ धोखाधड़ी करते हुए अनुबंध दिनांक 26 फरवरी 2022 की शर्तों का उल्लंघन किया तथा बंधक रखी गई संपत्तियों के मूल दस्तावेज बैंक में जमा नहीं कराए।

एसआइर्अ दिगपाल सिंह को सौंपी जांच

इस मामले में  बीछवाल थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता तथा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक दिगपाल सिंह को सौंपी गई है।