Loading Now

updates

चैन छीनने के आरोपी निखिल जाट व हितेश जाट गिरफ्तार

Nikhil Jat and Hitesh Jat arrested for snatching chain-1

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) चैन छीनने के आरोपी निखिल जाट व हितेश जाट गिरफ्तार, गंगाशहर थाना पुलिस ने गोपेश्‍वर बस्‍ती निवासी पायल सुराणा की चैन छीन कर भागने वाले दो आरोपियों 19 वर्षीय निखिल जाट व 23 वर्षीय हितेश जाट को गिरफ्तार किया है।

बाइक सवार इन आरोपियों ने गत माह 25 सितंबर को शाम लगभग सवा चार बजे श्रीमती पायल सुराणा पत्‍नी अजय कुमार के गले से चैन खींची और भाग गए।

थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों झुंझुनू में थाना मुकनगढ़ निवासी निखिल जाट पुत्र भरत सिंह तथा थाना मलसीसर निवासी हितेश जाट पुत्र नेमीचंद को अजमेर जेल से प्रोडेक्‍शन वारंट पर गिरफतार किया गया।

आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल हेतराम कर रहे थे।

Nikhil-Jat-and-Hitesh-Jat-arrested-for-snatching-chain-300x181 चैन छीनने के आरोपी निखिल जाट व हितेश जाट गिरफ्तार
Nikhil Jat and Hitesh Jat arrested for snatching chain

Share this content:

You May Have Missed