Loading Now

updates

शहर में छीना-झपटी गैंग सक्रिय, युवक का मोबाइल छीनने का विफल प्रयास

Snatching gang active in the city, failed attempt to snatch youth's mobile

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) शहर में छीना-झपटी गैंग सक्रिय, युवक का मोबाइल छीनने का विफल प्रयास, व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस को मूर्ति सर्किल चौराहे के पास खड़े एक युवक का मोबाइल छीनने वाले दो युवकों के खिलाफ परिवाद दिया गया है।

क्षेत्र में यू-क्लीन दुकान संचालक सुशील गहलोत ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह वह अपनी दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान बिना नंबर की सफेद स्‍कूटी पर सवार दो मुहं पर ढाटा बांधे आये युवकों में से स्‍कूटी के पीछे बैठे युवक ने उसका मोबाइल फोन छीनने का विफल प्रयास किया।

परिवादी ने कहा कि आरोपी युवक शहर में अन्‍य वारदात कर सकते हैं। ऐसे में इनका पकड़ा जाना जरूरी है। हांलाकि खुद सुशील ने भी युवकों का पीछा किया मगर तब तक वे दूर जा चुके थे। यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है।

Snatching-gang-active-in-the-city-failed-attempt-to-snatch-youths-mobile-1-300x168 शहर में छीना-झपटी गैंग सक्रिय, युवक का मोबाइल छीनने का विफल प्रयास

Share this content:

You May Have Missed