Loading Now

updates

डॉक्टर्स डे पर किया डॉ. गुप्ता का सम्मान

बीकानेर, (समाचार सेवा)। डॉक्टर्स डे पर किया डॉ. गुप्ता का सम्मान, डॉक्टर्स डे पर गुरुवार को साझी विरासत ने स्थानीय शहरी चिकित्सालय नंबर पाँच में आयोजित समारोह में डॉ. आर. के. गुप्ता का नागरिक अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने डॉ गुप्ता को शाल, श्री फल, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया।

इस अवसर पर डॉ. आर के गुप्ता ने कहा कि वे ईमानदार प्रयास करते रहे हैं और आगे भी करता रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पहली और अंतिम प्राथमिकता में मरीज की संतुष्टि ही है। मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद रहे।

अध्यक्षता की अध्यक्षता साहित्यकार बुलाकी शर्मा ने की। कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी, एडवोकेट महेन्द्र जैन, डॉ. राजेश गुप्ता, साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार, लेखक नदीम अहमद नदीम ने भी विचार रखे।

Share this content:

You May Have Missed