Loading Now

updates

लिखित नोटिस व फोन से दिया बीवी को तीन तलाक

बीकानेर, (samacharseva.in)। लिखित नोटिस व फोन से दिया बीवी को तीन तलाक, कोटगेट थाना पुलिस ने एक विवाहिता को मारपीट करने तथा तीन बार तलाक तलाक तलाक बोलकर घर से बेघर करने के आरोप में भीलवाडा में जवाहर नगर में मस्जिद के पास के निवासी भंवर खां पुत्र बहादुर खां के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में धोबीतलाई मस्जिद के पास की निवासी सहीदा उर्फ शायदा बानो पुत्री फूल मोहम्‍मद उम्र 35 ने सोमवार 3 अगस्‍त की दोपहर में दर्ज मामले में पुलिस को बताया उसके ससुराल वालों ने उसे बच्‍चों सहित मारपीट कर घर से निकाल दिया।

पति ने उसे इस वर्ष 23 जुलाई को लिखित नोटिस से तीन तलाक एक साथ  भेजकर तलाक दे दिया। साथ आरोपी भंवर ने पीडिता को फोन पर भी तीन तलाक दे दिया। थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ¾ मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच सब इन्‍सपेक्‍टर सविता डाल को दी गई है।

 

Share this content:

You May Have Missed