Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में सेना के बंकरों से अज्ञात चोर ले गये सामान

Unknown thieves took away goods from army bunkers in Bikaner

बीकानेर, (samacharseva.in)बीकानेर में सेना के बंकरों से अज्ञात चोर ले गये सामान, सीमा क्षेत्र में बने सेना के बंकरों तक भी चोरो की पहुंच हो चुकी है। दंतौर थाना पुलिस ने दंतौर से बल्‍लर रोड पर सेना के बने 14 बंकरों से सामान चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

1 सिखलाई कंपनी के हवलदार तथा राजकोट निवासी जसवंत सिंह रामदिसया सिख पुत्र अजमेर सिंह उम्र 38 ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर आर्मी के दवारा बनाये गए 14 बंकरों में से सामान चोरी कर ले गया। थानाधिकारी चन्‍द्रभान ने बताया कि इस मामले आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 461 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।