जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज़ जल्द
69 देशों की 240 फिल्में होंगी प्रदर्शित
जयपुर, (समाचार सेवा)। गुलाबी शहर की गुलाबी सर्दियों में होने जा रहा है जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल। दुनिया भर में अपनी ख़ास पहचान और जगह बना चुके जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल [जिफ] का यह 12वां संस्करण होने जा रहा है। सिने प्रेमियों के लिए यह जानना किसी खुशखबरी से कम नहीं है कि जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ट्रस्ट और आर्यन रोज़ फाउण्डेशन की ओर से आयोजित जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल [ जिफ] का आगाज़ आगामी वर्ष 17 से 21 जनवरी को आयनॉक्स सिनेमा हॉल, जी.टी. सेन्ट्रल में होने जा रहा है।



