मुख्य अतिथि विधायक सिद्धी कुमारी ने की विवि के प्रयासों की सराहना
बीकानेर, (समाचार सेवा)। आरएनबी ग्लोबल युनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की धमाचौकड़ी शुरू, आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी बीकानेर के तीन दिवसीय चौथे वार्षिक उत्सव इंस्पायर 2019 शानदार आगाज शनिवार 21 दिसंबर को हुआ। प्रथम दिन शाम को विश्वविद्यालय के ओपन एयर थिएटर में फेमस सिंगर राहुल रंजन के लाइव परफॉर्मेंस में विद्यार्थियों ने जमकर ठुमके लगाये। इससे पूर्व बीकानेर (पूर्व) की विधायक सिद्धी कुमारी ने रंगीन गुब्बारे उड़ाकर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया।

समारोह में विधायक सिद्धी कुमारी ने आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय का शिक्षा की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि विधायक सिद्धी कुमारी ने विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की भरपूर सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय को इस शानदार उत्सव के लिए बधाइयां दी। विधायक ने शिक्षा को सशक्तिकरण का महान माध्यम बताया। वार्षिक उत्सव के प्रथत दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

वर्डस्मिथ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कहानी, कविता, निबंध कला का प्रदर्शन किया। सभी विजेत प्रतियोगी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और मेडल से पुरस्कृत किया गया। वहीं ट्रेड जोन के तहत विवि परिसर में अनेक प्रकार की खेलकूद तथा खाने-पीने की स्टाल्स लगाई।

पीयूष त्रिपाठी की टीम ने ढूंढा खजाना
आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी बीकानेर के वार्षिक उत्सव इंस्पायर 2019 के प्रथम दिन आयोजित ट्रेज़र क्वेस्ट प्रतियोगिता में बी.ए.-एल.एल.बी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी पीयूष त्रिपाठी और उनकी टीम ने संकेतों के आधार पर सबसे पहले खजाना ढूंढकर विजयश्री हासिल की। प्रतियोगिता के तहत यूनिवर्सिटी प्रांगण में विभिन्न स्थानों पर कुछ संकेतों को लिखित रूप में लिखकर छुपाया गया। प्रतिभागियों को उन संकेतों के सहारे खजाने को ढूंढना था।


