Loading Now

updates

नशे का कारोबारी इम्‍मीलाल बिश्‍नोई गिरफ्तार

Drug peddler Immilal Bishnoi arrested.

USHA JOSHI, (समाचार सेवा) बीकानेर नशे का कारोबारी इम्‍मीलाल बिश्‍नोई गिरफ्तार, रणजीतपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्‍त व नशीली गोलियों के साथ एक युवक इम्‍मीलाल बिश्‍नोई को शनिवार को अखूसर चौराहा राववाला रोड पर से गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी भूप सिंह सहारण ने बताया कि आरोपी के पास से 2 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्‍त व 110 अवैध नशीली गोलियां जब्‍त की है। उन्‍होंने बताया कि आरोपी 22 वर्षीय इम्‍मीलाल बिश्‍नोई पुत्र सुखराम नैण रणजीतपुरा का निवासी है।

वह वर्तमान में 3एडीवाई राववाला में रहता है। उसकी गिरफ्तारी में कांस्‍टेबल गणेशकुमार का विशेष योगदान रहा है मामले की जांच बज्‍जू थाना प्रभारी राकेश कुमार स्‍वामी को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed