Loading Now

updates

होली पर हुड़दंग करते 08 युवक गिरफ्तार

08 youths arrested for hooliganism on Holi

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)होली पर हुड़दंग करते 08 युवक गिरफ्तार, व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने होली के नाम पर हुड़दंग करते 08 युवकों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए लोगों में नागौर निवासी 36 साल का सुरेन्‍द्र सिंह राजपूत पुत्र दातार सिंह, बीकानेर में उदासर निवासी 19 वर्षीय तेजाराम भाट पुत्र नगाराम, 22 वर्षीय महेन्‍द्र भाट पुत्र कालूराम, रिड़मलसर निवासी 26 वर्षीय मुसफ अली पुत्र मंजूर खां, 20 वर्षीय प्रताप भाट पुत्र राजू भाट,

उदासर निवासी 22 वर्षीय सना राव भाट उर्फ सुनील पुत्र श्रवणराम, 40 वर्षीय मुकेश ओड पुत्र ओमसिंह तथा 21 वर्षीय सांवरलाल जाट पुत्र सोनाराम जाट शामिल हैं।

थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि होली के पर्व को ध्‍यान में रखते हुए गश्‍त की जा रही थी। गोपनीय मुखबिरी से पता चला कि आरोपी आपराधिक घटना को अंजाम देने की पिफराक में थे। आठों युवकों को शांति भंग होने की आशंका के चलते पकड़ा गया है।

Share this content:

You May Have Missed