NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। करंट चपेट में आने से गोधे की हुई मौत, विश्वकर्मा गेट के बाहर मुक्ताप्रसाद हरिजन बस्ती की मुख्य सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल में करंट की चपेट में आने से सांड की दर्दनाक मौत हो गई।
बरसात के कारण रात्रि को मौहल्ले की बस्ती के किनारे पर लगे विद्युत पोल में करंट प्रवाहित होने लगा था। क्षेत्र के लोगों के अनुसार इसकी सूचना बिजली कंपनी को दी जा चुकी थी मगर कार्रवाई समय पर नहीं की गई।
सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी के अनुसार बिजली कम्पनी द्वारा समय-समय पर करंट प्रवाहित होने वाले खंभों की साप्ताहिक जांच करनी जरूरी है ताकि हादसों पर रोक लग सके।


